ओडिंगा इंग्लिश ऐज्युकेटर एक ऐसा ऐप जो देता है इंग्लिश सीखने के साथ $20 कमाने का मौका। इसके अलावा पाएं 3 सप्ताह का फ्री ट्रायल।
अंग्रेजी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा कहा जाता है। आज जब तक आप इंग्लिश बोलना न जानते हों आपको पढ़ा लिखा नहीं माना जाता। ज्यादातर कंपनियों का हाल यह है कि वहां आपके टैलेंट से ज्यादा आपकी इंग्लिश स्किल्स को तर्जी दी जाती है। कॉल सेंटर, बीपीओ यह कुछ ऐसे सेक्टर हैं जहां आप सिर्फ अंग्रेजी बोलकर एक मोटी रकम कमा सकते हैं। यह आज की परिस्थिती है, आने वाला भविष्य और भी उन्नत होगा। ऐसे में कहीं आपका बच्चा औरों से इस रेस में पीछे ना रह जाए।
ऐसे में इंग्लिश सीखना और ज्यादा जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या हो अगर आप अंग्रेजी सीखने के साथ पैसे भी कमा सकें। जी हां, एक इंग्लिश लर्निंग ऐप ओडिंगा इंग्लिश के माध्यम से यह संभव है।
विषय सूची
ओडिंगा इंग्लिश ऐज्युकेटर क्या है?

ओडिंगा इंग्लिश ऐज्युकेटर प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए एक AI आधारित इंग्लिश लर्निंग ऐप है। ऐप का नेविगेशन यूजर फ्रेंडली है। इस ऐप को “Learning By Teaching” कॉन्सेप्ट की तर्ज पर बनाया गया है। जहां आपका बच्चा ओडिंगा (बाहरी दुनियां से आया एक AI कैरेक्टर ) को अंग्रेजी पढ़ाते हुए खुद भी अंग्रेजी सीखता है।
ओडिंगा इंग्लिश ऐप को खासकर 6-10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है। बच्चों का पढाई में मन लगा रहे इसी लिए ऐप को एक गेम की तर्ज पर बनाया गया है। जहां आपका बच्चा इंग्लिश के कॉन्सेप्ट सीखते हुए ऐप की ऊपरी लेवल पर पहुंचता जाता है। ऐप को संवादात्मक बनाने के लिए ओडिंगा नामक एक AI कैरेक्टर की निर्मिती की गई है। जो बाहरी दुनिया से पृथ्वी पर आया है तथा इंग्लिश सीखना चाहता है। जब आपका बच्चा ओडिंगा को कोई पाठ्यक्रम सिखाने में सफल हो जाता है तो आप देखेंगे कि आपके बच्चे की इंग्लिश स्किल्स के साथ उसका आत्मविश्वास भी नई उचाईयां छू रहा है।
ऐप में वॉइस ऑपरेटिंग नेविगेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बच्चों में अंग्रेजी की बुनियाद मजबूत करने के लिए प्राथमिक-स्तर की अंग्रेजी शब्दावली पर आधारित कुल 28 पाठ तथा खंड आधारित अंग्रेजी वाक्य पैटर्न पर कुल 20 पाठ दिए गए हैं। सारांश में कहें तो इस ऐप द्वारा खेल के माध्यम से कब आपका बच्चा अंग्रेजी के बुनियादी नियमों सीख गया यह आपको भी पता नहीं चलेगा।
ओडिंगा इंग्लिश से अंग्रेजी सीखने के फायदे

ओडिंगा इंग्लिश से अंग्रेजी सीखने के कई फायदे हैं, जिनमें से कुछ मुख्य निम्नप्रकार हैं;
- ओडिंगा इंग्लिश का 3 सप्ताह का फ्री ट्रायल।
- हाई क्वॉलिटी कंटेंट।
- बुनियादी प्राथमिक-स्तर की अंग्रेजी शब्दावली पर 28 पाठ।
- खंड आधारित अंग्रेजी वाक्य पैटर्न पर 20 पाठ।
- 1:1 वेबटून रोल-प्लेइंग स्पीकिंग पाठ।
- 5,000 कॉइन शिक्षण के लिए दिए जाएंगे।
इसके अलावा कोर्स पूरा करने पर आपका एक फीडबैक इंटरव्यू लिया जाता है जहां अच्छा परफॉर्म करने पर आपको 20 डॉलर की राशी उपहार स्वरुप में दी जाती है।
ओडिंगा इंग्लिश ऐप पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ओडिंगा इंग्लिश ऐप भारत में हिंदी तथा मराठी भाषा में उपलब्ध है। दिल्ली, मुंबई या चेन्नई में रहने वाले बच्चों (6-10 वर्ष की आयु) के माता पिता इस ऐप पर अपने बच्चों का आवेदन नीचे दी गई लिंक के द्वारा कर सकते हैं। निवेदन की आखरी तारीख 31 दिसंबर है। नया बेच 1 जनवरी से शुरू होगा तथा अगले 21 दिनों तक चलेगा। 21 दिनों के बाद एक इंटरव्यू लिया जाएगा। यदि आप उस इंटरव्यू में सही प्रदर्शन करते हैं तो आप उपहार स्वरुप 20 डॉलर की राशी भी जीत सकते हैं।
ओडिंगा इंग्लिश ऐप रजिस्ट्रेशन लिंक
मराठी आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – Link
हिंदी आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – Link