Benefits Of Turmeric For Men In Hindi: हल्दी के फायदे (Haldi Ke Fayde) हम बचपने से अपने बड़े-बूढ़ों से सुनते आ रहे हैं। हल्दी के बिना रसोई की कल्पना भी नहीं की जा सकती। स्वाद और गुणों से भरपूर हल्दी को मसालों का राजा भी कह सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी रसोई में पाया जाने वाला यह साधारण सा मसाला आपको सेहत से जुड़े कितने असाधारण फायदे दे सकता है? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ चमत्कारिक हल्दी के फायदे (Turmeric Benefits)।
विषय सूची
Haldi Kya Hai? Turmeric In Hindi
हल्दी का वैज्ञानिक नाम Curcuma longa है। इसे अंग्रेजी में Turmeric भी कहा जाता है। हल्दी की खेती मुख्य रूप से भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के कई अन्य भागों में की जाती है।
हल्दी पौधे की जड़ और छाल होती है। हल्दी को सूजननाशक और एंटीऑक्सिडेंट होने के लिए भी जाना जाता है। हल्दी का उपयोग पाश्चात्य काल से घरेलू चिकित्सा में किया जाता रहा है। हल्दी में Curcumin नामक एक घटक होता है जिसके कारण हल्दी को पीला रंग मिलता है। हल्दी को यही करक्यूमिन इतना गुणकारी बनाता है।
Haldi Ke Fayde |Benefits of Haldi in Hindi
हल्दी में मौजूद Curcumin एक प्राकृतिक Anti-Oxidant है, इसके आलावा इसमें सूजन-रोधी गुण भी होते हैं। इसके आलावा कई शोध बताते हैं कि curcumin उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने (Anti-Aging) और Alzheimer और संभावित Depression को रोकने के संबंध में भी लाभदायक है। आइए जानते हैं कुछ गुणकारी हल्दी के फायदे।
Haldi Ke Fayde |सूजनविरोधी

हल्दी में मौजूद Curcumin के कारण इसके प्रमुख गुणों में से एक गुण यह भी है कि ये सूजन नाशक है। Curcumin अपने Anti-Inflammatory स्वाभाव के लिए प्रसिध्द है। हाल ही में किए गए एक शोध से पता चला है कि अगर Curcumin की सही खुराक ली जाए तो यह एडवांस (इबुप्रोफेन) और एस्पिरिन जैसी सामान्य सूजन से लड़ने वाली दवाओं की तुलना में बेहतर असर दिखाता है।
क्योंकि पुरानी सूजन गठिया और जोड़ो के दर्द जैसी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए इन बीमारियों के इलाज में हल्दी अपना खास प्रभाव रखती है।
Haldi Ke Fayde |हृदय रोग से सुरक्षा

हमारे शरीर में दिल और रक्त वाहिकाओं को ढकने वाली पतली झिल्ली होती है। इसे Endothelial Function कहते हैं। Lower Endothelial Function हृदय की आयु और दिल से जुडी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदत करता है। एक अध्ययन से पता चलता है कि, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन Endothelial Function के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। इससे यह पता चला कि हल्दी आपको दिल की बीमारियों से दूर रखने में मदत कर सकती है।
Haldi Ke Fayde|कैंसर से बचाव

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि हल्दी कैंसर को दूर रखने में कारगर साबित हो सकती है। इसका कारण यह है कि, शरीर की सूजन कैंसर कोशिकाओं के विकास को गति देती है। हल्दी में मौजूद Curcumin अपने सूजनविरोधी प्रभाव के लिए प्रसिध्द है। यह सूजन को दफा कर आपको कई तरह के जानलेवा कैंसर से बचा सकती है। चूहों पर किए गए एक शोध ने यह साबित कर दिया कि हल्दी कैंसर के विकास और प्रसार को धीमा करने में मदद कर सकती है।
Haldi Ke Fayde | Osteoarthritis में राहत

Osteoarthritis एक बेहद ही तकलीफदेह बीमारी है। अब तक आप Curcumin और सूजन के बीच के संबंध को समझ ही गए होंगे। आपको यह जानना जरुरी है, कि Osteoarthritis का मुख्य कारण शरीर की सूजन है। यही कारण है कि हल्दी ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी दीर्घकालिक उपचार का विकल्प हो सकती है।
हाल ही में किए है एक अध्ययन में पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले कुछ लोगों को रोजाना 1,000 मिलीग्राम Meriva की खुराक दी गई। दरअसल Meriva ७५% Curcumin और २५% अन्य पदार्थों मिश्रण होता है। आठ महीने बाद जिन्होंने Meriva का सेवन किया था उनकी सूजन और शारीरिक कार्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया। इसके विपरीत जिन्होंने Meriva की खुराक नहीं ली थी उनमें कोई भी बदलाव नहीं देखा गया।
इससे यह साबित हो गया की हल्दी में मौजूद Curcumin कुछ हद तक Osteoarthritis में आपको राहत दे सकता है।
Haldi Ke Fayde | Depression और Alzheimer से सुरक्षा

Brain-Derived Neurotrophic Factor (BDNF) मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अल्जाइमर का मुख्य कारण शरीर में BDNF की कमी है। BDNF की कमी ही Depression को भी जन्म देती है। चूहों पर किए गए कई शोधों से यह साबित हुआ है कि हल्दी शरीर में BDNF के स्तर को बढ़ाकर आपको Alzheimer’s Disease तथा Depression जैसी बीमारियों से दूर रखने में मदत कर सकती है।
Haldi Ka Upyog | Uses Of Turmeric In Hindi
हल्दी में मौजूद Curcumin आसानी से शरीर द्वारा अवशोषित नहीं हो पता है। यही कारण है कि आपको यूं ही हल्दी फांकने पर शायद इसके पूरे लाभ न मिल पाएं। लेकिन कई अध्ययन बताते हैं कि हल्दी को काली मिर्च मिलाकर खाने से आप इसके ज्यादातर गुणों का लाभ उठा सकते हैं। क्योंकि काली मिर्च में पिपराइन नामक एक यौगिक होता है जो कि अधिक जैवउपलब्ध (bioavailable) बनाने में मदद करता है.
इसके अलावा हल्दी दूध के साथ (हल्दी का दूध) और पानी के साथ (हल्दी का पानी) भी उपयोग में लाई जा सकती है।