Does Beard Make You More Attractive: क्या दाढ़ी मर्दों को ज्यादा आकर्षक बनाती है? क्या महिलाऐं दाढ़ी वाले मर्दों की और ज्यादा आकर्षित होती हैं?
दाढ़ी को प्राचीन काल से ही पुरुषत्व का प्रतीक माना जाता रहा है। और यह आज भी कायम है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में किए गए कई अध्ययन यह बताते हैं कि दाढ़ी महिलाओं में पुरुष के प्रति आकर्षण को कई गुना बढ़ा देती है।
Does Beard Make You More Attractive?

Official Journal of the Human Behavior and Evolution Society द्वारा किए गए एक अध्ययन ने इस बात को और जोर दे दिया है। इस अध्ययन के अनुसार महिलाओं को Full Beard वाले मर्द सबसे ज्यादा आकर्षक लगे।
इस अध्ययन के परिणाम में नोट किए गए कुछ मुख्य पॉइंट इस प्रकार हैं;
- सबसे आकर्षक: इस श्रेणी में पुरुष चेहरे के बालों का विश्लेषण करने वाले अध्ययन में महिला प्रतिभागियों ने सबसे आकर्षक दिखने वाले मर्द के रूप में Full Beard वाले पुरुषों का चयन किया है।
- स्वास्थ्यप्रद: पुरुषों और महिलाओं ने संकेत दिया कि जिन पुरुषों की Full Beard होती है, वे Clean Shave पुरुष के मुकाबले अधिक स्वस्थ और फिट दिखाई देते हैं।
- बेस्ट पेरेंटिंग स्किल्स: महिलाओं का मानना था कि दाढ़ी वाले पुरुष ज्यादा Mature होते हैं और एक बेहतर पालक बनने का हुनर रखते हैं।
- पुरुषत्व: जैसा कि हमने पहले ही बताया, दाढ़ी मर्दों को पुरुषत्व छवी प्रदान करती है, इस अध्ययन के दौरान महिलाओं का भी इस बात पर एक मत रहा।
तो यदि आप भी हजारों की भीड़ में उठकर दिखना चाहते हैं, तो एक आकर्षक दाढ़ी इसकी शुरुवात हो सकती है।